ऐसे लिखी जाती है यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट, एक बार सीख लो जिंदगी भर काम आएगा

how to write a youtube video script

क्या आप जानते हैं कि एक परफेक्ट यूट्यूब वीडियो की नींव उसकी स्क्रिप्ट पर टिकी होती है? एक बेहतरीन स्क्रिप्ट ही वह जादुई चाबी है, जो आपके विचारों को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने में मदद करती है। यह न सिर्फ आपके कंटेंट को व्यवस्थित करती है, बल्कि दर्शकों का ध्यान खींचने, उन्हें बांधने और अंत तक जोड़े रखने का काम भी करती है।

इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे आप एक प्रभावी और आकर्षक यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट लिख सकते हैं। ऐसी स्क्रिप्ट जो न केवल आपके विचारों को सही ढंग से पेश करे, बल्कि दर्शकों को वीडियो के अंत तक देखने और प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित करे। एक बार यह तकनीक समझने के बाद, आप इसे किसी भी टॉपिक और वीडियो के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूट्यूब वीडियो की स्क्रिप्ट लिखने के बेसिक फंडामेंटल्स को समझ लेने के बाद, आप न केवल वायरल वीडियो बना सकते हैं, बल्कि फिल्मों, वेब सीरीज़, और स्क्रीनप्ले राइटिंग की दुनिया में भी कदम रख सकते हैं।  

इस लेख में हम आपके साथ उन तकनीकों और सुझावों को साझा करेंगे, जो आपकी यूट्यूब यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। आइए शुरू करते हैं और सीखते हैं कि एक जबरदस्त यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट कैसे लिखी जाती है।

स्क्रिप्ट क्या होता है?

स्क्रिप्ट एक तरह की कहानी की रूपरेखा होती है। जैसे आप कोई घर बनाने से पहले उसकी डिजाइन बनाते हैं, उसी तरह वीडियो बनाने से पहले स्क्रिप्ट बनाई जाती है। ये बताती है कि वीडियो में क्या-क्या होगा, आपको क्या बोलना है, और वीडियो कैसा दिखेगा। लेकिन इस लेख में हम सिर्फ बोलने वाले डायलॉग लिखना सीखेंगे। 

स्क्रिप्ट कैसे लिखा जाता है। 

स्क्रिप्ट लिखना एक कला है और इसे सीखने में समय लगता है। लेकिन इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़ने के बाद आप स्क्रिप्ट राइटिंग का पूरा खेल समझ जाएंगे और अपनी यूट्यूब वीडियो के लिए आसानी से जबरदस्त स्क्रिप्ट लिख पाएंगे। 

दुनिया के बड़े-बड़े स्क्रिप्ट राइटर लिखने के लिए Final Draft, Celtx, Scrivener जैसे तमाम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहे तो अपने मोबाइल या लैपटॉप के किसी भी नोटपैड पर या फिर अपनी कॉपी पर स्क्रिप्ट लिख सकते हैं। 

मैं अपनी स्क्रिप्ट गूगल डॉक्स में लिखता हूं क्योंकि गूगल डॉक्स सबसे आसान और फ्री है। इसमें आप अपनी स्क्रिप्ट को कभी भी, कहीं भी और किसी भी डिवाइस से एक्सेस करके एडिट सकते हैं। 

5W1H क्या है। 

किसी भी वीडियो की स्क्रिप्ट, आर्टिकल या फिर न्यूज़ पैकेज लिखने के लिए 5W-1H टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें पांच W और एक H का मतलब आप नीचे पढ़कर समझ सकते हैं .

  • What  -  क्या हुआ है.
  • When -  कब हुआ
  • Where - कहा हुआ
  • Why -    क्यों हुआ
  • Who -    कौन है
  • How -    कैसे

अगर आपकी स्क्रिप्ट में बेहतरीन शब्दों का प्रयोग किया गया है और आपकी स्क्रिप्ट में इन छह के छह सवालों का जवाब मिल रहा है  तो फिर आपकी स्क्रिप्ट को कोई फेल नहीं कर सकता है। 

हालाँकि ये एक बेसिक ट्यूटोरियल है इसीलिए मैं आपको बहुत ही सिंपल तरीके से स्क्रिप्ट लिखना सिखाऊंगा ताकि आप आसानी से स्क्रिप्ट लिखना सीख सको और बेहतरीन वीडियो बना सको। 

यूट्यूब स्क्रिप्ट को 3 भागों में बांटें।

  1. इंट्रो 
  2. बॉडी 
  3. आउटरो  

  • इंट्रो - वैसे तो स्क्रिप्ट के तीनों भाग बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं लेकिन इंट्रो को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है क्योंकि इंट्रो ही तय करता है कि देखने वाला आपकी वीडियो को पूरा देखेगा या नहीं। इसीलिए हमें इंट्रो में लोगों को पूरा वीडियो देखने के लिए आकर्षित करना होता है.
  • बॉडी - इसमें अपने टॉपिक के बारे में विस्तार से बात की जाती है। 
  • आउटरो -  इसमें आप लोगों को कुछ सीख दे सकते हैं, वीडियो का कंक्लूजन दे सकते हैं, वीडियो के बारे में अपनी राय दे सकते हैं, लोगों से उनकी राय पूछ सकते हैं। इसके अलावा आप आउटरो में लोगों से अपना चैनल सब्सक्राइब करने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं और लोगो को एक परफेक्ट रीजन देकर अपना दूसरा वीडियो देखने के लिए बोल सकते हैं, जिसे आपने एंड स्क्रीन पर लगाया होगा। 

यूट्यूब वीडियो के लिए टॉपिक कैसे ढूंढे ?

सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप किस विषय पर वीडियो बनाना चाहते हैं। आपके पास कई सारे विकल्प हो सकते हैं, आपका शौक, आपकी विशेषज्ञता, या कोई ऐसा विषय जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। याद रखें, आपका टॉपिक ऐसा हों जिसे आप अपने दर्शकों को अपनी बात प्रभावी ढंग से समझा सकें। 

अगर आपके दिमाग में कोई टॉपिक नहीं आ रहा है तो आप अपने कंपीटीटर्स के चैनलों को देखते रहिए आपको आईडिया आते रहेंगे, अगर आप चाहे तो टॉपिक के लिए चैट GPT या फिर Google Gemini का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एक बार जब आप अपना टॉपिक चुन लेते हैं, तो आपको उस विषय पर अच्छी तरह से रिसर्च करना होगा। आप इंटरनेट, किताबें, या किसी विशेषज्ञ से बात करके जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं।

मैं अपने क्रिकेट न्यूज़ चैनल के लिए एक एवरग्रीन वीडियो बनाना चाहता हूं, जिसे में कभी भी अपलोड कर सकता हु। जब मैं इसके लिए टॉपिक ढूंढ रहा था तब मुझे साक्षी धोनी की बिना मेकअप वाली ये तस्वीर नजर आई जो मुझे बहुत अच्छी लगी, क्योंकि ये तस्वीर मैंने इससे पहले कभी नहीं देखी थी।  

Mahendra Singh Dhoni wife without makeup

मुझे लगा शायद मेरे जैसे करोड़ों ऐसे लोग होंगे जिन्होंने साक्षी धोनी की ये तस्वीर नहीं देखी होगी। इसीलिए मैंने इसी तस्वीर को टॉपिक के रूप में सिलेक्ट कर लिया। अब मैं इसी पर लगभग 2 मिनट का एक वीडियो बनाऊंगा। 

लेकिन सवाल यह है कि एक तस्वीर को देखने के लिए लोग 2 मिनट का वीडियो पूरा क्यों देखेंगे।  इसका जवाब है बेहतरीन और दमदार स्क्रिप्ट। इसीलिए मैंने इस टॉपिक को चुना है ताकि आपको बेहतर तरीके से समझ आ सके, नहीं तो मैं कोई और टॉपिक लेकर जल्दी से लेख को ख़त्म कर सकता था लेकिन मेरा मकसद आपको सिखाना है। 

स्क्रिप्ट लिखते समय की जाने वाली गलती:

वीडियो बनाते समय बहुत सारे लोग ये गलती करते हैं कि वो पहले स्क्रिप्ट लिखते हैं, फिर वीडियो एडिट करते हैं, फिर थंबनेल बनाते हैं और वीडियो अपलोड करते समय टाइटल टैग डिस्क्रिप्शन लिखते हैं, लेकिन मेरी नजरों में यह तरीका गलत है। 

मेरा अनुभव कहता है कि स्क्रिप्ट लिखने से पहले हमें टाइटल लिखना चाहिए, थंबनेल को माइंड में रख लेना चाहिए, अगर हम थंबनेल में कुछ लिखना चाहते हैं तो हमें यह भी पहले ही लिख कर रख लेना चाहिए, क्योंकि वीडियो का थंबनेल, वीडियो का टाइटल, डिस्क्रिप्शन और वीडियो का कंटेंट एक दूसरे से मजबूती के साथ कनेक्ट होना बेहद जरूरी है। 

यूट्यूब वीडियो को वायरल करने के लिए थंबनेल और टाइटल में क्लिकबेट करना बहुत जरूरी समझा जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप लोगों को मिसगाइड करें, बेवकूफ बनाकर अपने वीडियो पर क्लिक करवाये, क्लिकबेट का मतलब होता है क्लिक करने के लिए लुभाना, चारा डालना, प्रलोभन देना।

मित्रो मैं आपको हमेशा सही रास्ता दिखाऊंगा, अगर आपको मेरी बातों से थोड़ा सा भी ज्ञान की प्राप्ति होती है तो आप साइबर सिक्का को जरूर सब्सक्राइब करें क्योंकि ऐसा शुद्ध ज्ञान आपको कहीं और नहीं मिलेगा।    

चलिए आगे बढ़ते हैं, अब हमारे पास टॉपिक के रूप में साक्षी धोने की तस्वीर है और हमने लोगों को यह बताना है कि साक्षी धोनी बिना मेकअप के भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। 

सबसे पहले टाइटल लिखें। 

मैं जो स्क्रिप्ट  लिखने जा रहा हूं इसका बेसिक कॉन्सेप्ट मेरे दिमाग में पूरी तरह से तैयार है, अब सबसे पहले मैं इसके लिए एक बेहतरीन टाइटल लिखने की कोशिश करूंगा। 

  1. बिना मेकअप के ही ज्यादा खूबसूरत दिखती है साक्षी धोनी, एक बार देखोगे तो देखते रह जाओगे
  2. बिना मेकअप के स्वर्ग की अप्सरा लगती है साक्षी धोनी, यकीन नहीं है तो देख लीजिए 
  3. बेवजह मेकअप करती है साक्षी धोनी, बिना मेकअप के ही ज्यादा खूबसूरत लगती है   
  4. ऊपर वाले ने बड़ी फुर्सत से बनाया होगा, तभी तो बिना मेकअप के भी इतनी खूबसूरत लगती है साक्षी धोनी 

मैंने यहां पर चार टाइटल लिखे हैं, हमें कभी भी एक से ज्यादा टाइटल लिखने चाहिए और लास्ट में जो हमें सबसे अच्छा लगता है उसे सेलेक्ट कर लेना चाहिए। अब टाइटल तो हमने लिख लिया लेकिन थंबनेल में क्या दिखाएंगे और क्या लिखेंगे, ये भी हमें पहले ही तय करना पड़ेगा।

थंबनेल में क्या लिखें। 

मैंने सोचा है कि थंबनेल में एक तरफ  महेंद्र धोनी और साक्षी धोनी की तस्वीर होगी , जबकि दूसरी तरफ साक्षी धोनी की बिना मेकअप वाली तस्वीर होगी और उसका चेहरा ब्लर कर दिया जाएगा, क्योंकि जब लोग थंबनेल में ही तस्वीर देख लेंगे तो फिर वीडियो पर क्लिक क्यों करेंगे। 

इसके अलावा मैं यह दिखाना चाहता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी कह रहे हैं कि भाई मेरी पत्नी को नजर मत लगाना। इसीलिए मैंने थंबनेल वाला टेक्स्ट भी लिख लिया है, "देखो, मगर प्यार से"। 

Sakshi Dhoni without make
ऊपर वाले ने बड़ी फुर्सत से बनाया होगा, तभी तो बिना मेकअप के भी इतनी खूबसूरत लगती है साक्षी 

अब आप समझ चुके होंगे कि हमारे टाइटल और थंबनेल के बीच एक स्ट्रांग कनेक्शन बिल्ड हो चुका है, बहुत सारे लोग क्या करते हैं कि जो शब्द टाइटल में लिखते हैं वही शब्द  Thumbnail में भी चिपका देते हैं जिसका कोई मतलब ही नहीं बनता है, थंबनेल में कुछ लिखना ही पड़ेगा ये जरूरी नहीं है। 

थंबनेल और टाइटल के बारे में मैं आपको विस्तार से बताऊंगा लेकिन अभी इतना बताना इसलिए जरूरी था क्योंकि स्क्रिप्ट लिखने से पहले ही डिसाइड कर लेना चाहिए कि हमारे वीडियो का टाइटल और थंबनेल कैसा होगा। 

जैसा कि आप देख सकते हैं हमने इस टाइटल और थंबनेल में पूरा सस्पेंस रखा है. साक्षी धोनी के चेहरे को ब्लर किया है, अब इसी हिसाब से हम अपना स्क्रिप्ट लिखना चालू करेंगे। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि देखने वाला बिल्कुल भी बोर ना हो, स्क्रिप्ट बिल्कुल भी पकाऊ नहीं होनी चाहिए। मतलब नो कुकिंग। 

स्क्रिप्ट लिखने का तरीका। 

स्क्रिप्ट दो तरह से लिखी जाती है, पहला तरीका यह है कि हम मेन-मेन पॉइंट को नोट कर लेंगे ताकि हम रिकॉर्डिंग के समय भूल ना जाएं। और दूसरा तरीका यह है कि हम जो बोलना चाहते हैं उसे वर्ल्ड 2 वर्ड लिख लेंगे। अगर आप एक नए यूट्यूबर हैं तो आपको वर्ड टू वर्ल्ड स्क्रिप्ट लिखनी चाहिए।

अब हम इंट्रो लिखते हैं, मैं इंट्रो में जबरदस्त हाइप क्रिएट करना चाहता हूं जिससे लोग इंप्रेस हो जाए ताकि वो वीडियो पूरा देखें। क्योंकि यूट्यूब पर सारा का सारा गेम वॉच टाइम का होता है .

दोस्तों क्रिकेट की दुनिया के बेताज बादशाह महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की हजारों तस्वीरें आपने इंटरनेट पर देखी होंगी, जिनमें वो बला की खूबसूरत नजर आती है लेकिन क्या आपको मालूम है साक्षी धोनी तस्वीरों में जितनी खूबसूरत नजर आती है वह उससे कई गुना ज्यादा सुन्दर है. 

आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी की मेकअप की वजह से साक्षी धोनी की नेचुरल ब्यूटी छुप जाती है. अगर आप उनको एक बार बिना मेकअप के देख लेंगे तो आप उनके मासूम और मनमोहक चेहरे से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।    

मैं आपको इस वीडियो में साक्षी धोनी की प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन तो करवाऊंगा ही साथ ही आपको उनकी निजी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं से भी रूबरू करवाऊंगा। 

अब मैंने एक छोटा सा इंट्रो लिख लिया है, इसमें मैंने इस बात पर जोर डाला है कि साक्षी धोनी बिना मेकअप के  इतनी खूबसूरत लगती है कि आप उनके चेहरे से अपनी नजर नहीं हटा पाओगे, आपको ये इंट्रो कैसा लगा कमेंट करके जरूर लिखे। 

हमने अपनी स्क्रिप्ट का इंट्रो लिख लिया है अब हम स्क्रिप्ट की बॉडी पर काम करेंगे। लेकिन समस्या यह है कि इस वीडियो में हम कोई इंफॉर्मेशन नहीं दे रहे, कोई न्यूज़ नहीं दे रहे हैं। हमने इस वीडियो में लोगों को साक्षी धोनी की बिना मेकअप की तस्वीर दिखाने के लिए क्लिक करवाया है, इसीलिए हमारे पास बोलने के लिए ज्यादा कुछ खाश नहीं है। 

आपको ज्यादा बेहतर समझ आए इसीलिए मैंने लिखने के लिए इस टॉपिक को चुना है, हालांकि हम फालतू की बातें बोलना चाहे तो वीडियो को 10 मिनट तक भी खींच सकते हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं करना है क्योंकि अब शॉर्ट्स का जमाना आ चुका है अब लोगों के अंदर पेसेंस काफी हद तक कम हो चुका है।  

एक जमाना था जब लोग तीन 3 घंटे की फिल्म को आराम से बैठकर देखते थे अब तो लोगों से 15 सेकंड का रील  भी पूरा नहीं देखा जा रहा है, इसीलिए स्क्रिप्ट लिखना भी अब जटिल होता जा रहा है। 

अब हमें साक्षी धोनी के बारे में कुछ जानकारी चाहिए जो लोगो को रोचक लगे. इसीलिए हम गूगल पर सर्च करेंगे  "महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की लव स्टोरी " या फिर प्रेम कहानी। ये सर्च करते ही हमारे सामने कई न्यूज़ आर्टिकल और वीडियो आ जायेंगे। 

अब हमने कुछ आर्टिकल पढ़ने हैं। जरूरत पड़े तो यूट्यूब पर वीडियो देखने हैं और इसके बाद हमें जो इंफॉर्मेशन चाहिए उसे नोट कर लेना है, हम चाहे तो यहां पर चैट जीपीटी की भी मदद ले सकते हैं लेकिन फिलहाल यह स्क्रिप्ट राइटिंग का बेसिक टुटोरिअल है इसीलिए मैं ज्यादा एडवांस में नहीं जाऊंगा। चलिए अब रिसर्च शुरू करते है। 

आधे घंटे तक कई आर्टिकल पढ़ने के बाद मैंने कुछ इंफॉर्मेशन इकट्ठा की है। 

महेंद्र सिंह धोनी पहले प्रियंका झा नाम की एक लड़की से प्यार करते थे, लेकिन एक एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई, इसके बाद धोनी, राय लक्ष्मी नाम की एक मॉडल को डेट करने लगे थे। साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी रांची के स्कूल में एक साथ पढ़े हैं मतलब वह पहले से ही एक दूसरे को जानते थे, लेकिन 2007 में कोलकाता के एक होटल में मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 

साक्षी के पिता और एम एस धोनी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे. रांची में रहने के दौरान साक्षी और धोनी ने भी एक ही स्‍कूल से पढ़ाई की, साक्षी धोनी का जन्म 19 नवंबर 1988 को असम में हुआ था, साक्षी के पिता आर.के. सिंह Binaguri Tea Company में काम करते थे. उनकी मां शीला सिंह हाउसवाइफ हैं, साक्षी सिंह के भाई का नाम अक्षय सिंह और बहन का अभिलाषा बिष्ट है। 

सीएसके के कप्तान और साक्षी ने 4 जुलाई, 2010 को देहरादून में शादी के बंधन में बंध गए। जब टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी हुई थी। साक्षी, जो होटल मैनेजमेंट की छात्रा थी. साल 2007 में कोलकाता में हुई. इस दौरान टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी हुई थी. यहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। 

महेंद्र सिंह धोनी पहले प्रियंका झा से प्यार करते थे लेकिन एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई।  

अगर हम चाहे तो महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों के बारे में  बात कर सकते हैं, लेकिन यहां पर हम साक्षी धोनी की खूबसूरती की बात कर रहे हैं, इसीलिए  स्टोरी को उसी के इर्द गिर्द घूमना पड़ेगा। चलिए घुमाते है। 

दोस्तों साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे, इसीलिए यह दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते थे, यह दोनों पढ़ते भी एक ही स्कूल में थे लेकिन उस समय दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि हम दोनों जिंदगी के सफर में एक दूसरे का हमसफर बनने वाले हैं।   

यह बात साल 2007 की है जब टीम इंडिया कोलकाता की एक होटल में ठहरी हुई थी, उस दौरान साक्षी सिंह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी, इत्तेफाक से साक्षी भी उसी होटल में इंटर्नशिप कर रही थी जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी थी। 

सुबह के समय साक्षी धोनी नहा कर अपने बाल सुखा रही थी तभी अचानक महेंद्र सिंह धोनी की नजर उन पर पड़ गई, उस समय साक्षी धोनी ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं लगाया था उनके चेहरे की मासूमियत और सादगी देखकर धोनी क्लीन बोल्ड हो गए मतलब फिदा हो गए। 

धोनी ने इतना खूबसूरत चेहरा इससे पहले कभी नहीं देखा था. लेकिन फिर भी उन्हें लग रहा था कि उन्होंने इस खूबसूरत चेहरे को पहले कहीं ना कहीं देखा है, उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर के इस लड़की के बारे में पता लगाने का आदेश दिया।   

कुछ देर बाद मैनेजर ने धोनी को बताया कि इस लड़की का नाम साक्षी सिंह बिष्ट है. जो आपके ही इलाके की रहने वाली है तो महेंद्र सिंह समझ गए कि यह वही लड़की है जो स्कूल में मेरी जूनियर थी, जिसके बाद धोनी ने अपनी मैनेजर से साक्षी का नंबर लेने को कहा. और इन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।  

दोस्तों, अगर महेंद्र सिंह धोनी को साक्षी सिंह के नेचुरल ब्यूटी का दीदार नहीं होता तो शायद उन्हें साक्षी से प्यार नहीं होता। इसीलिए खूबसूरत लड़कियों को जबरदस्ती मेकअप लगाकर कभी भी अपनी खूबसूरती को छुपाना नहीं चाहिए। हालांकि साक्षी धोनी फिल्टर मोड में हो  या फिर नॉन फिल्टर मोड में, उनकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है, महेंद्र धोनी अपने दोस्तों से शायद यही कहते होंगे यार मेरी अर्धांगिनी को नजर मत लगाना। 

अब मैंने इस स्क्रिप्ट की बॉडी भी लिख दी है, अब इसके लिए एक छोटा सा आउटरो लिखने का काम रह गया है. 

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आपको भी साक्षी धोनी की बिना मेकअप वाली यह तस्वीरें जरूर पसंद आई होंगी। वैसे आपको महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की जोड़ी कैसी लगती है. नीचे कमेंट करके मुझे जरूर बताएं, और क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी हुई ताजा तरीन और बेहतरीन खबरों को जानने के लिए इस चैनल को जरूर सब्सक्राइब कर लीजिएगा, धन्यवाद।  

अब हमने स्क्रिप्ट कंप्लीट कर ली है, अब आप चाहे इस स्क्रिप्ट का फेस कैम के साथ वीडियो बना सकते हैं या फिर वॉइस ओवर वाली वीडियो बना सकते हैं या फिर AI से वॉइस जनरेट करवा के भी बना सकते हैं। 

अगर आपको लग रहा है की स्क्रिप्ट लिखने का यह तरीका मुश्किल है तो कोई दिक्कत नहीं आप नीचे दिए गए वीडियो को देख लीजिए, इसमें बहुत ही आसान तरीके दो मिनट के अंदर पूरी स्क्रिप्ट तैयार करना सिखाया है। 


अगर आपको यह लेख पढ़ने के बाद और वीडियो देखने के बाद थोड़े से भी ज्ञान की प्राप्ति हुई है तो साइबर सिक्का को जरूर फॉलो करें। 

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

क्या मैं बिना स्क्रिप्ट के वीडियो बना सकता हूं?
जी हां, आप बिना स्क्रिप्ट के भी वीडियो बना सकते हैं, लेकिन एक अच्छी स्क्रिप्ट आपके वीडियो को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाती है।
किस सॉफ्टवेयर का उपयोग करना चाहिए स्क्रिप्ट लिखने के लिए?
आप किसी भी टेक्स्ट एडिटर का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि Google Docs, Microsoft Word या Notepad.
मेरी स्क्रिप्ट कितनी लंबी होनी चाहिए?
यह आपके वीडियो की लंबाई पर निर्भर करता है। आम तौर पर, एक मिनट के वीडियो के लिए 150-200 शब्दों की स्क्रिप्ट पर्याप्त होती है।
स्क्रिप्ट को आकर्षक कैसे बनाएं?
कहानियां, उदाहरण, चुटकुले और मीम्स का उपयोग करके आप अपनी स्क्रिप्ट को आकर्षक बना सकते हैं।
स्क्रिप्ट को कैसे एडिट करना चाहिए?
अपनी स्क्रिप्ट को दोबारा पढ़ें और देखें कि क्या इसमें कोई सुधार की गुंजाइश है। अनावश्यक शब्दों को हटाएं और वाक्यों को अधिक संक्षिप्त बनाएं।